DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डिप्टी-सीएम ने प्रतिनिधियों को मंच नहीं देने के दिए निर्देश:केशव प्रसाद बोले- मंच पर प्रतिनिधि नहीं, निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को बैठना चाहिए

कौशांबी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सिराथू विधानसभा क्षेत्र के दारानगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केशव मौर्य ने कहा कि मंच पर प्रतिनिधि नहीं, बल्कि स्वयं निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को ही बैठना चाहिए। मंच से संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम ने मंच व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई पदाधिकारियों की सूची पढ़ते समय जब उन्होंने सिराथू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य का नाम पढ़ा, तो कुछ क्षण रुकते हुए आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से किसी भी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को मंच पर स्थान न दिया जाए। केशव मौर्य ने कहा कि मंच पर प्रतिनिधि नहीं, बल्कि स्वयं निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को ही बैठना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी पर पहले कुछ पल के लिए सभा में सन्नाटा छा गया। लेकिन कुछ ही देर बाद कार्यकर्ताओं के बीच हंसी और ठहाकों का माहौल बन गया। डिप्टी सीएम ने लोकसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि देश की 283 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। जिसमें कौशांबी भी शामिल है। साथ ही उन्होंने 2019 में भाजपा द्वारा जीती गई 303 सीटों को याद दिलाया। हालांकि, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कौशांबी के प्रदर्शन को लेकर चिंता भी जाहिर की। संगठन को मजबूत करने का आह्वान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकसित भारत संकल्प को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। इसी उद्देश्य से वे कौशांबी आए हैं। उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की हार पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में तीनों सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया।


https://ift.tt/78lEpdV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *