DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिद्धार्थनगर में टेम्पो-बाइक भिड़ंत, 5 लोग घायल:2 की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर; जांच जारी

सिद्धार्थनगर में सोमवार देर शाम टेम्पो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना उसका बाजार क्षेत्र के महादेवा के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना महादेवा के पास उस समय हुई जब तेज रफ्तार टैंपू और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गंभीर घायलों की पहचान पंकज यादव (22) पुत्र दीप नारायण और अंजलि यादव (18) निवासी अजीगरा, थाना उसका बाजार के रूप में हुई है। दोनों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसका बाजार भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पंकज और अंजलि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर शाम के समय वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। सड़क पर कई जगह संकरी मोड़ हैं और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के उपाय करने और सड़क सुरक्षा के इंतजामों को बेहतर बनाने की मांग की है। फिलहाल, दोनों गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/NRF50Am

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *