DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला-बच्ची को रौंदा,VIDEO:50 मीटर तक बोनट पर लटकी रही, 3 गाड़ियों को चपेट लिया

गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला और बच्ची को रौंद दिया। टक्कर के बाद महिला कार की बोनट पर करीब 50 मीटर तक लटकी रही। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। वहीं, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे में एक स्कूटी समेत 3 अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना विजयनगर थाने की सैन चौक की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… वापस लौटते समय कार ने रौंदा
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी 6 साल की बच्ची के साथ घर से बाहर निकलती है। कुछ दूर जाने के बाद वह रास्ते में रुकती है और फिर वापस लौटने लगती है। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ती है और सड़क पर चल रही महिला और उसकी 6 साल की बच्ची को कुचल देती है। 3 गाड़ियों को चपेट में लिया
पुलिस ने बताया- स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 8CBK 7634 ने मान सरोवर पार्क निवासी महिला मुस्कान, पत्नी श्याम सुंदर, को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी 6 वर्षीय बच्ची भी कार की चपेट में आ गई, जबकि एक अन्य बच्ची बाल-बाल बच गई। टक्कर के कारण महिला के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। घायल महिला का इलाज संजीवनी अस्पताल में चल रहा है। वहीं महिला की 6 वर्षीय पुत्री वैष्णवी के सिर में गंभीर चोट आई है। बच्ची का इलाज पहले आस्था अस्पताल में कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। इस दौरान एक 8 वर्षीय बच्चा भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद महिला करीब 50 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटती रहीं, इसके बाद वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद एक स्कूटी समेत तीन गाड़ियों को टक्कर मारी। फिर आगे जाकर एक बलेनो कार में जा भिड़ी। इससे सड़क पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया
कार चालक की पहचान विजय नगर निवासी ध्रुव शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया। ———————–
ये खबर भी पढ़ें….
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अयोध्या GST अफसर ने थूककर चाटा:भैंस के मांस के नाम पर गौमांस विदेशों में भेजा जा रहा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा वापस लेने पर तंज कसा। उन्होंने हंसते हुए कहा- बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्याग पत्र दिलवाया गया था। वो वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका है। हमने तभी कहा था कि ये जो त्याग पत्र दिया गया है वो चार दिन में वापस होगा। और वही हुआ। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/1KbcNqI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *