गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जूनियर वर्ग का मुकाबला खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक मैच में स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 164 रन बनाए। टीम की ओर से कबीर ने 44 रन, भाविक ने 40, अक्षय ने 39 और ऋतिक ने 38 रन की अहम पारियां खेलीं।
गेंदबाजी में सुभान ने 3 विकेट लिए, जबकि नीरव और कबीर को तीन-तीन सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिवांश ने 42 रन, सार्थक ने 39, शम्स ने 37 और प्रत्यक्ष ने 36 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से चूक गई।
गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर की ओर से देव शर्मा, आरोहण और आयुष ने तीन-तीन विकेट झटके। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को भी जूनियर वर्ग का एक मुकाबला खेला जाएगा।
https://ift.tt/bNncdre
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply