लखनऊ में अमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना कैंपस ने एक भव्य टैलेंट शो ‘अमिटी उड़ान – छोटे कदम, बड़े सपने’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एमराल्ड मॉल, आशियाना में हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। यह टैलेंट शो सभी के लिए खुला था, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मॉल परिसर में बच्चों की प्रतिभा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और उत्सव का माहौल रहा। बच्चों की मधुर आवाज़ों ने खूब तालियां बटोरीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न कला रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें वॉटर कलर पेंटिंग, आर्ट और स्केचिंग, तथा मंडाला आर्ट जैसी गतिविधियां शामिल थीं, जिन्होंने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। बच्चों की कल्पनाशीलता और धैर्य इन प्रस्तुतियों में साफ झलक रहा था। इसके अतिरिक्त, वोकल सिंगिंग में बच्चों की मधुर आवाज़ों ने खूब तालियां बटोरीं, जबकि उनकी नृत्य प्रस्तुतियों में ऊर्जा और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘भारत ब्लिंग फैशन शो’ रहा। इसमें बच्चों ने भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का एक शानदार संगम प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक अंदाज़ ने दर्शकों का मन मोह लिया और हर प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर सराहना की। अमिटी उड़ान’ बच्चों को आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रोली त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि ‘अमिटी उड़ान’ बच्चों को आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर देता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और रचनात्मक सोच को नई दिशा मिलती है। उन्होंने अभिभावकों और समाज की सहभागिता को बच्चों के मनोबल को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के संदेश के साथ हुआ, जिसमें बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और अपने सपनों को उड़ान देने की खुशी साफ झलक रही थी।
https://ift.tt/79M2Llp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply