DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में डीजे वाहन से गिरकर युवक की मौत:रविदास जयंती शोभायात्रा के बाद हुआ हादसा

सहारनपुर में संत रविदास जयंती शोभायात्रा के बाद सहारनपुर में एक डीजे ऑपरेटर की वाहन से गिरकर मृत्यु हो गई। सोमवार शाम सढोली के गांव शेरपुर पेलो में यह हादसा हुआ, जब डीजे वाहन का टायर युवक के ऊपर चढ़ गया। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद डीजे ऑपरेटर वाहन से उतर रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और वाहन का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई है। वह नकुड़ थाना क्षेत्र के भूरी बांस गांव का निवासी था। घटनास्थल पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल डीजे वाहन को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/6RD9F7Q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *