DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी बार काउंसिल यूपी चुनाव प्रयागराज में संपन्न:लखनऊ में चुनाव रद्द, हाईपावर कमेटी तय करेगी नई तारीख; 23,414 मत पड़े

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य निर्वाचन का मतदान प्रयागराज स्थित कार्यालय में 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में है। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार त्रिपाठी, पूर्व न्यायाधीश, हाईकोर्ट इलाहाबाद तथा पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह, पूर्व न्यायाधीश, हाईकोर्ट इलाहाबाद के प्रत्यक्ष निर्देशन में कराया गया। चार दिवसीय मतदान में प्रयागराज के 33 हजार वोटरों में से कुल 23,414 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पहले दिन 30 जनवरी को 6,644 वोट पड़े। दूसरे दिन 31 जनवरी को 5,630 मतदाताओं ने मतदान किया। तीसरे दिन 1 फरवरी को 3,649 वोट डाले गए, जबकि अंतिम और चौथे दिन 2 फरवरी को सबसे अधिक 7,491 मत पड़े। अंतिम दिन भारी भीड़ के बीच मतदान देर शाम तक जारी रहा।
चुनाव को सफल बनाने में न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही। हाईकोर्ट इलाहाबाद के डिप्टी रजिस्ट्रार श्री विद्याकान्त, जनपद न्यायालय के विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट एवं अपर जनपद न्यायाधीश श्री रविकान्त द्वितीय सहित कई अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसीपी सिविल लाइन्स श्री विद्युत गोयल और एसीपी काइम श्री अरुण कुमार त्रिपाठी ने संभाली। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक स्टाफ की तैनाती से मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। इस बीच जनपद लखनऊ में हुए मतदान को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए हाईपावर इलेक्शन कमेटी के निर्देश पर लखनऊ का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। अब हाईपावर कमेटी की बैठक के बाद लखनऊ में पुनः मतदान की नई तिथि तय की जाएगी। इसकी आधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी। बार काउंसिल प्रशासन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्राथमिक उद्देश्य था, जिसमें सभी की सहभागिता से सफलता मिली।


https://ift.tt/NItErJV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *