चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए राजापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला एक फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। जिसमें उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने बताया कि बछरन ग्राम पंचायत के गोसाईंपुर मजरे निवासी प्रियांशु मिश्रा ने उनके फेसबुक पेज से फोटो चुराकर झूठी और भ्रामक बातें लिखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी प्रमाण के लगाए गए आरोपों के जरिए जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। सुशील द्विवेदी के अनुसार, इस तरह की पोस्ट से उनकी छवि को गंभीर क्षति पहुंची है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर के साथ उन्होंने संबंधित फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे। राजापुर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रियांशु मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/k4pVNub
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply