लखनऊ में सुबह के समय में हल्की धुंध और कोहरे के बाद धूप निकल आई। धीरे-धीरे बर्फीली हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। लखनऊ प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 फीसदी रही। 4 फरवरी तक बारिश के आसार हैं। मौसम की 2 तस्वीरें… बुधवार तक में बारिश का दौर रुकेगा उत्तरी पाकिस्तान पर मध्य क्षोभ मंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के आसपास निचले क्षोभ मंडल में बने उत्प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बीती रात से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू हुई बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के मध्यवर्ती और पूर्वी हिस्सों तक पहुंचने और उत्तरोत्तर दो और पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 4 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। इनके प्रभाव से हवाओं में परिवर्तन तथा वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से कोहरे की परत में कमी आने के कारण प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी के साथ राजधानी लखनऊ 24.1°C के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रही। इसी क्रम में आगामी 48 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी 3-6°C तक की बढ़ोत्तरी संभावित है| 4 फरवरी से वर्षा का दौर थमने के बाद तापमान में फिर से थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।
https://ift.tt/ZAvirq5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply