आगरा में निवेश के नाम पर बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर हरिपर्वत थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़िए पूरा मामला
जयपुर (राजस्थान) निवासी दीपक गौतम ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपना मकान बेचा था। इससे जो धनराशि मिली थी, उसे इनवेस्ट करने के लिए ऑप्शन देख रहे थे। इसी दौरान वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात मनोज यादव से हुई, जिसने खुद को “श्रीकृष्णा डेवलपर्स” का मालिक बताया। आरोपी ने कुबेरपुर (आगरा) के पास “राधिका ग्रीन” नामक टाउनशिप विकसित करने और निवेश पर 24 प्रतिशत निश्चित रिटर्न देने के साथ एक-दो वर्ष में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी की बातों और दिखाए गए दस्तावेजों पर विश्वास कर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 30 लाख रुपए आरोपी को दिए। इनमें वर्ष 2014 में बैंक ड्राफ्ट व नगद भुगतान शामिल है। बदले में आरोपी ने 25 प्लॉट देने का वादा किया, लेकिन बाद में केवल 20 प्लॉट की बुकिंग रसीदें दीं। रजिस्ट्री को लेकर आरोपी कभी कोर्ट स्टे, कभी सरकारी रोक और कभी भूमि विवाद का बहाना बनाता रहा। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज
करीब 6 माह पहले आरोपी ने पीड़ित से रजिस्ट्री की तैयारी की बात कहीं, लेकिन 2 जून 2025 को जब पीड़ित “श्रीकृष्ण डेवलपर्स” के संजय प्लेस स्थित कार्यालय पहुंचा तो वहां ताले लगे मिले। पूछताछ में पता चला कि मनोज यादव फरार है। बाद में जानकारी मिली कि इसी तरह की ठगी अन्य लोगों के साथ भी की गई है और आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित भूमि आरोपी की नहीं थी और “श्रीकृष्ण डेवलपर्स” नामक कंपनी का कोई वास्तविक पंजीकरण/प्रोजेक्ट अस्तित्व में नहीं है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
https://ift.tt/dPebcHy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply