सोनभद्र में साइबर अपराध के खिलाफ सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनवरी 2026 में साइबर ठगी के शिकार हुए 48 पीड़ितों को पुलिस ने कुल ₹23.12 लाख की धनराशि वापस दिलाई है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई। साइबर सेल और साइबर थाना पुलिस ने ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए संदिग्ध बैंक खातों को तुरंत होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की ठगी गई राशि उनके खातों में वापस कराई गई। यह पहली बार नहीं है जब सोनभद्र पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की हो। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी साइबर ठगी के पीड़ितों को ₹16.61 लाख की रकम वापस कराई जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में सामने आए कई साइबर फ्रॉड मामलों में पीड़ितों ने समय रहते 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिससे पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत दर्ज होना बेहद जरूरी है, क्योंकि उसी आधार पर ठगी की रकम को फ्रीज कर वापस कराया जा सकता है। एसपी ने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई मामलों में ठग मालवेयर युक्त कॉल, फर्जी लिंक या परिचित बनकर पैसे मांगने जैसे तरीकों से लोगों को ठगते हैं। ऐसे मामलों में बिना सत्यापन किसी को भी पैसे न भेजें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।
https://ift.tt/dVcfh1U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply