DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुरादाबाद में BLO गुलनाज तबस्सुम की हार्ट अटैक से मौत:रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे; बोले-काम का प्रेशर था

मुरादाबाद में मुगलपुरा थाना इलाके के गुइयां बाग, अथर अली रोड निवासी बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुलनाज़ तबस्सुम का रविवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि रविवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गुलनाज़ तबस्सुम आंगनवाड़ी में तैनात थीं और बीएलओ की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं। परिवार के लोगों का आरोप है कि अत्यधिक कार्यभार के कारण वह मानसिक तनाव में थीं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से अवकाश की मांग की, लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई।
उनके पति मोहम्मद ताहिर एक निजी फर्म में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार गुलनाज़ की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे बेटा हमज़ा (6 वर्ष) और बेटी सिदरा फातिमा हैँ।


https://ift.tt/4S2yb3t

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *