DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में कब्रिस्तान की जमीन से अवैध कब्जा हटाया:नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर 6 करोड़ कीमत की जमीन से अतिक्रमण हटाया

लखनऊ नगर निगम ने सोमवार को मखदूमपुर गांव तहसील सदर में सरकारी कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटाया। मौके पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई को पूरा किया है। खसरा संख्या-227, क्षेत्रफल 0.038 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के खाते में दर्ज है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सहायक नगर आयुक्त और प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना गोमती नगर विस्तार के थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल एवं पीएसी बल उपलब्ध कराया गया। नगर निगम के प्रवर्तन दल के सहयोग से जेसीबी मशीन की सहायता लेकर अस्थायी अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया गया। सरकारी संपत्ति को सुरक्षित किया पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भूमि को दोबारा कब्रिस्तान के अभिलेखित स्वरूप में सुरक्षित कर दिया गया है। इस भूमि की बाजारू कीमत लगभग 6 करोड़ आंकी गई है, जिसे अतिक्रमणमुक्त कराकर नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण सरकारी संपत्ति को सुरक्षित किया है। अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी, सार्वजनिक एवं धार्मिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर शहर में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।


https://ift.tt/IfHMy5z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *