बरेली शहर के पॉश इलाके में स्थित होटल डिप्लोमेट में चोरी का मामला सामने आया है। होटल के अकाउंट विभाग के लॉकर से शातिर चोरों ने 4 लाख रुपये पार कर दिए। खास बात यह है कि वारदात के दौरान सीसीटीवी बंद थे, जिससे घटना के पीछे किसी ‘भेदी’ का हाथ होने का शक गहरा गया है। वारदात का घटनाक्रम: 48 घंटे में गायब हुई रकम
होटल के महाप्रबंधक आकिब खान के मुताबिक, पूरी घटना 23 से 25 जनवरी के बीच की है। 23 जनवरी को अकाउंट विभाग के लॉकर में ₹4.50 लाख सुरक्षित रखे गए थे। 25 जनवरी की शाम को जब लॉकर दोबारा खोला गया, तो प्रबंधन के होश उड़ गए। लॉकर में सिर्फ ₹50 हजार बचे थे। मैनेजमेंट ने पहले खुद की ‘पड़ताल’, फिर पहुंची पुलिस
रुपये गायब होने के बाद होटल प्रबंधन ने करीब एक हफ्ते तक आंतरिक स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की। कर्मचारियों से पूछताछ और अपने स्तर पर जांच के बाद जब सफलता नहीं मिली, तो मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंचा। प्रबंधन ने एसपी सिटी मानुष पारीक को पत्र लिखकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके बाद रविवार शाम को पुलिस एक्शन मोड में आई। जांच के घेरे में ‘खास’ कर्मचारी, ये 3 बिंदु सुलझाएंगे गुत्थी: सीसीटीवी का बंद होना: जिस वक्त चोरी हुई, उस दौरान कुछ देर के लिए कैमरे बंद पाए गए। यह महज इत्तेफाक है या साजिश? पुलिस इसकी जांच कर रही है। संदिग्ध मूवमेंट: फुटेज खंगालने पर एक कर्मचारी की संदिग्ध आवाजाही नजर आई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मठ चौकी प्रभारी को कमान: मामला बिहारीपुर चौकी का है, लेकिन जांच मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर को सौंपी गई है, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
https://ift.tt/t7zrfWJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply