संतकबीरनगर के मेंहदावल शहर के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। आगामी 3 फरवरी से 7 फरवरी तक शहर में दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती बीएमसीटी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई के कारण की जाएगी। अधिशाषी अभियंता अभिषेक सिंह यादव ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के समस्त शहरी उपभोक्ताओं को 3 फरवरी (मंगलवार) से 7 फरवरी (शनिवार) तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। यह शट डाउन हडिया से करमैनी घाट तक के मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत आने वाले पेड़ों के कटान के लिए दिया जा रहा है। शटडाउन का अनुपालन प्रभागीय लॉगिंग प्रबंध, उत्तर प्रदेश वन निगम, अरण्य विकास भवन गोरखपुर द्वारा किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने सोमवार को यह जानकारी दी और सभी उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की।
https://ift.tt/1wqtTcO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply