मुजफ्फरनगर में महिला ने दो प्रेमियों से परेशान होकर एक की हत्या करा दी। पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को मारने का प्लान बनाया। बहाने से उसे मिलने बुलाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान प्रेमिका ने उसके दोनों हाथ से पैर पकड़े। घर में छिपकर बैठे पहले प्रेमी ने युवक को गले में रस्सी डालकर कस दिया। शव को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास का है। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलास करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, 1 फरवरी को नाले में एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव थाना पुरकाजी इलाके के हरिनगर निवासी संजीव उर्फ जीवन (30) का निकला। संजीव के परिजनों की तहरीर पर थाना नई मंडी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए 4 टीमें बनाईं। पुलिस को सर्विलांस, परिजनों और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर दो लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने थाना शाहपुर इलाके के हरसौली निवासी सादिक और सोनिया को गिरफ्तार किया। उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, सोनिया के पति रोहित की मौत हो चुकी है। संजीव और सोनिया के बीच 12 साल से अफेयर था। बाद में सोनिया का मोहल्ले के सादिक से भी अफेयर हो गया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर संजीव की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत सादिक ने नई मंडी क्षेत्र में एक मकान किराए पर ले लिया। साजिश के तहत सोनिया ने अपने दूसरे प्रेमी संजीव को फोन कर घर बुला लिया। सोनिया ने संजीव को उसके साथ संबंध बनाने को कहा। संजीव और सोनिया आपस में संबंध बनाने लगे। इसी दौरान बेड के नीचे छुपे सादिक ने पीछे से आकर जीवन के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया। सोनिया ने संजीव के दोनों हाथ मजबूती से पकड़ लिए। रस्सी का फंदा टाइट करते ही संजीव का दम घुटने से मौत हो गई। जीवन की हत्या करने के बाद सादिक और सोनिया ने संजीव की लाश को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ———————— ये खबर भी पढ़ें जिस्मफरोशी के लिए नेपाल से लाई जा रहीं लड़कियां, यूपी पुलिस ने चार को बचाया, रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते ला रहे थे यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/LQGvN4V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply