DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्ची को कुचला:गाजियाबाद में 3 वाहनों को टक्कर मारते हुए दौड़ाई कार

गाजियाबाद के विजयनगर में एक तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्ची को कुचल दिया। कार चालक फिल्मी स्टाइल में कार को दौड़ाता रहा। जिसने एक बाइक समेत 3 वाहनों को टक्कर मारी। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। महिला का पैर टूट गया, जबकि 6 साल की बच्ची को दिल्ली में रैफर किया गया है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी चालक हिरासत में है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सड़क पर दौड़ाई कार पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 8CBK 7634 ने महिला मुस्कान पत्नी श्याम सुंदर निवासी मान सरोवर पार्क को टक्कर मार दी। जहां कार ने बच्ची को भी कुचल दिया। जिसमें एक अन्य बच्ची बाल बाल बच गई। हादसे में महिला के बाएं पैर की हड्‌डी टूट गई। पुलिस ने बताया कि घायल महिला का इलाज संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं महिला की 6 वर्षीय पुत्री वैष्णवी के सिर में गंभीर चोट आई है। बच्ची का इलाज पहले आस्था हॉस्पिटल में कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं एक 8 साल का बच्चा भी चपेट में आने से बच गया। कार महिला के बोनट पर 50 मीटर पर रहीं, जिसके बाद वह सड़क पर गिरीं। एक साथ तीन वाहनों को टक्कर मारी आरोपी वाहन चालक ने पहले मां और बेटी पर कार चढ़ा दी, उसके बाद एक स्कूटी सवार टक्कर लगाकर गिर गया। गनीमत रही कि वह कार के नीचे नहीं आए। बाइक सवार युवक को घायल करने के बाद एक बलेनो कार को भी टक्कर मारी। जिससे सड़क पर दहशत फैल गई।
सूचना पर पहुंची विजय नगर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना की CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कार का चालक ध्रुव शर्मा निवासी विजय नगर है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/cHVzJWm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *