DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एआरओ बिना बताए छुट्टी पर गए, एसडीएम ने थाने बैठाया:3 घंटे बाद कराया मेडिकल परीक्षण, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

सरधना तहसील के एआरओ श्याम मोहन अस्थाना को बिना सूचना के छुट्टी पर जाने के आरोप में सरधना एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने थाने में बैठाया। लगभग तीन घंटे बाद उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। एआरओ श्याम मोहन अस्थाना तीन दिन से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। पहले दिन ही मतदाताओं ने उनकी अनुपस्थिति की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनकी जगह भूपेंद्र को कार्यभार संभालने के लिए कहा गया था। अस्थाना ने इस दौरान फोन भी रिसीव नहीं किए। जांच में पता चला कि उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई थी। इसके बावजूद वे बिना स्वीकृति के चले गए। उन्हें फोन कर वापस बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं आए और आज ही वापस लौटे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि अस्थाना ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि रिपोर्ट में तबीयत खराब पाई जाती है, तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई होगी। एबीएसए नगर श्याम मोहन अस्थाना ने बताया कि उन्होंने छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन वह स्वीकृत नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी और उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी, जिसके कारण वे लखनऊ चले गए थे।


https://ift.tt/PJ8qpMX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *