DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ पुलिस ने सपा पार्षद को घसीटते हुए गिरफ्तार किया:वाल्मीकि समाज के हजारों लोगों ने थाना घेरा, 5 थानों की पुलिस तैनात

लखनऊ में पुलिस ने करीब 100 मीटर तक घसीटकर सपा पार्षद को गिरफ्तार किया। उनके समर्थकों को दौड़ाकर पीटा। इससे गुस्साए बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाना घेर लिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देखकर मौके पर 5 थानों की पुलिस बुलाई गई। DCP और ACP मौके पर पहुंचे। पार्षद को छोड़ने और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। करीब 4 घंटे तक हंगामा चला। घटना 2 फरवरी, सोमवार को गाजीपुर थाने की है। थाना क्षेत्र के बस्तौली गांव में कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने के विरोध में रामचंद्र वाल्मीकि का परिवार 31 जनवरी से धरने पर बैठा है। स्थानीय सपा पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि भी सोमवार को धरने में शामिल हुए। आरोप है कि उन्होंने मकान में कोर्ट के आदेश पर लगाए गए ताले को जबरन तोड़वा दिया। इससे पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। धरने में शामिल लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों को चोट आई और उनकी वर्दी फट गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… 25 साल से मकान में रह रहे बस्तौली गांव में स्थित एक मकान को लेकर विवाद है। जितेंद्र मोहन नाम के व्यक्ति को कोर्ट के जरिए मकान का मालिकाना हक मिला है। 31 मई 2025 को पुलिस कब्जा करवाने गई थी। जबकि बस्तौली गांव के रहने वाले रामचंद्र अपने परिवार के साथ इस मकान में रह रहे थे। परिवार और गांव वालों के विरोध के चलते पुलिस मकान नहीं खाली करवा पाई। इस पर जितेंद्र मोहन ने वकील के माध्यम से सीपी, एसीपी और थाना प्रभारी को शिकायत भेजी। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 31 जनवरी को पुलिस बल का इस्तेमाल कर मकान खाली करवा दिया। मकान में ताला लगाकर चाबी जितेंद्र मोहन को सौंप दी। इसके बाद परिवार मकान के बाहर धरने पर बैठ गया। रामचंद्र का दावा है कि वह अपने परिवार के साथ 25 साल से मकान में रह रहे थे। कोर्ट का आदेश बताकर उसे जबरन खाली करा लिया गया। उनका सामान सड़क पर फेंक दिया गया। रामचंद्र के साथ वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग धरने पर बैठे थे। पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि भी धरने में शामिल हुए। पार्षद समेत 6 गिरफ्तार तीन दिन धरने के बाद सोमवार को डीएम से मुलाकात हुई। कोर्ट का आदेश होने की वजह कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद पार्षद, उनके समर्थकों और परिवार के लोगों ने जबरन ताला तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो परिवार उग्र हो गया। पुलिस से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। इस पर पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए पार्षद सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि, राजेश, महेंद्र कुमार, शनि वाल्मीकि, अरुण कुमार, स्वाति की गिरफ्ताीर की जानकारी स्थानीय लोगों को हो गई। इस बात से आक्रोशित लोग थाने पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए आसपास के 5 थानों से पुलिस बल बुलाया। इसके बाद मौके पर एडीसीपी ईस्ट अमोल मुकुट पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। गिरफ्तार आरोपियों का 151 में चालान कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। पार्षद दल के नेता बोले- पुलिस की कार्रवाई गलत सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग ने कहा- सपा पार्षद शैलेन्द्र वाल्मिकी बहुत सीधे हैं। उन्होंने जनता के हित में काम किया। पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई गलत है। ———— यह खबर भी पढ़िए…
लखनऊ पुलिस से भिड़े शिक्षक अभ्यर्थी, धक्का-मुक्की:हाथ-पैर पकड़ ठूस-ठूसकर बस में भरा; केशव मौर्य का आवास घेरने पहुंचे थे लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पुलिस से भिड़ गए। जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिसवालों ने हाथ-पैर पकड़कर अभ्यर्थियों को ठूस-ठूसकर भरा और इको गार्डन ले गई। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/npmo7Vc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *