DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिंधोरा में ऑटो चलाते थे…कब सरिया खरीदने गए ओपी राजभर:अनिल बोले- राजनीति में मां को नहीं घसीटना चाहिए, यूपी कैबिनेट के दोनों राजभर मंत्रियों में जुबानी जंग तेज

यूपी सरकार के राजभर मंत्रियों में बीच अब जुबानी जंग तेज हो गई है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अनिल राजभर पर ताबड़तोड़ कई आरोप लगाया। उनके पिता को दुकानदार और सरिया चोर बताया। वहीं शाम को वाराणसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बयानों का जवाब दिया।
अनिल राजभर ने कहा कि ओपी राजभर बनारस के सिंधोरा में ऑटो चलाते थे पता नहीं कब सरिया खरीदने गए हमारे गांव पहुंच गए। ये गलत है, आप सभी दुकानदारों को चोर बता रहे हैं। हमें याद है कि आप कभी हमारे भाई साहब के दुकान पर सामान खरीदने गए ही नहीं और किसलिए ऐसा बोल रहे वो जाने। मां का दूध पीने के बयान पर अनिल राजभर ने कहा कि मां को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए, मां तो मां होती है चाहे आपकी हो या मेरी। मां के दूध को चैलेंज करना शोभा नहीं देता । हमारी पार्टी का निर्देश है, गठबंधन के साथी को साथ लेकर चलना
मैने किसी पार्टी व नेता का नाम नहीं लिया था जबकि हमारे कार्यक्रम को खराब करने के लिए 10 से 15 लोगों को शराब पिलाकर भेज दिया जाता है। हमने उन लोगों को बाहर कराया।


https://ift.tt/LhyuUlc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *