कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दबंगों ने युवक को 200 मीटर तक दौड़ाने के बाद पकड़ा और उस पर हमला कर दिया। चंद्र नगर चरारी निवासी युवक अपने घर से भैंसों के लिए चारा लेने निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर राजरतन साड़ी शोरूम के पास पहले से घात लगाए दबंगों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन दबंगों के समूह ने उसे 200 मीटर तक दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में युवक के बाएं हाथ के बाजू में 7 इंच लंबा और 1 से 1.5 इंच गहरा घाव हो गया। घटना के बाद युवक लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा है।
https://ift.tt/UVMNOxA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply