DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

DM ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक की:27 फरवरी तक होगा दावों और आपत्तियों का निस्तारण;6 मार्च को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

मुरादाबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने प्रारूप-6, 7 और 8 के जरिए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया समझाई। इसके अलवा, दावे-आपत्तियों की सुनवाई और नोटिस जारी करने की निर्वाचन आयोग की व्यवस्था की जानकारी दी।
उन्होंने ख़ासतौर पर बिलारी, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी और कांठ विधानसभा जैसे इलाकों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की गति बढ़ाने पर जोर दिया। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, 27 फरवरी तक उनका निस्तारण होगा और 6 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


https://ift.tt/w0O1Wjr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *