DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घाटमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:अरहर के खेत में शौच के लिए गई थी किशोरी, मां की तहरीर पर केस

कानपुर के घाटमपुर में 15 वर्षीय नाबालिग अरहर के खेत में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के रहने वाले युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग के परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो परिजनो ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर युवक और उनके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू की है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मां ने घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी गांव के किनारे स्थित अरहर के खेत में शौच करने के लिए गई थी। आरोप है, कि तभी गांव क रहने वाला युवक रवि यादव ने उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है उनकी बेटी ने घर आकर आप बीती बताइ तो वह शिकायत करने युवक के घर पर पहुंची आप है कि युवक के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की है। इसके बाद उन्होंने पतरा चौकी पहुंचकर शिकायत की लेकिन चौकी पुलिस ने जांच के नाम पर उन्हें टरका दिया, इसके बाद उन्होंने घाटमपुर थाने पहुंचकर शिकायत पत्र दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक और उसके परिजनों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने नाबालिक को मेडिकल के लिए भेजा है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जनता से जांच पड़ताल की जा रही है, आरोपी की तलाश की जा रही है।


https://ift.tt/1NzKYHS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *