मिर्जापुर में अपना दल कमेरावादी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल की गौतस्करी मामले में गिरफ्तारी को राजनीतिक दबाव में की गई ‘फर्जी’ कार्रवाई बताया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी को बताया – श्याम बहादुर पटेल लालगंज ब्लॉक के सोनबरसा के ग्राम प्रधान और अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष हैं। आरोप है कि 30 जनवरी को संतनगर थाने द्वारा दर्ज एक मुकदमे में उनका नाम एफआईआर में नहीं था, लेकिन बाद में जोड़कर उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक दबाव में की गई है। उनका कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन सत्ताधारी दल के एक कैबिनेट मंत्री के भारी दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि श्याम बहादुर पटेल को पहले भी फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकियां मिल चुकी थीं। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान और घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरजीत सिंह शामिल थे। एडीजी पीयूष मोर्डिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि – कानून के दायरे में रहकर सभी तथ्यों की जांच की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
https://ift.tt/haj7bXn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply