DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एक हफ्ते में सऊदी अरब से गोंडा लौटेगा समीर:विदेश मंत्रालय ने लिया मोहम्मद समीर मामले का संज्ञान, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

गोंडा में दैनिक भास्कर पर प्रमुखता से चली खबर का बड़ा असर हुआ है। सऊदी अरब से भारत लौटने की गुहार लगा रहे मोहम्मद समीर के मामले में विदेश मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। इसके बाद करनैलगंज कोतवाली में मोहम्मद समीर को सऊदी भेजने वाले बबलू और समीर की माता अन्नो के बीच समझौता हो गया है। बबलू ने एक सप्ताह के भीतर समीर को भारत वापस लाने का आश्वासन दिया है। मोहम्मद समीर की मां अन्नो ने करनैलगंज कोतवाली में बबलू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को घर के काम के लिए सऊदी भेजा गया था, लेकिन वहां उससे ऊंट चराने और बोझा ढोने का काम करवाया जा रहा है। समीर ने एक वीडियो जारी कर भारत वापस बुलाए जाने की गुहार लगाई थी। वीडियो में उसने प्रतीकात्मक फांसी का फंदा डालकर रोते हुए धमकी दी थी कि यदि उसे 7 फरवरी तक भारत नहीं बुलाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस तरीके का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ था और परिवार के लोग काफी परेशान थे। दैनिक भास्कर ने इस वीडियो और खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में लिखित समझौता हुआ है। मोहम्मद समीर को विदेश भेजने वाले बबलू ने एक सप्ताह के भीतर उसे सऊदी से गोंडा वापस लाने का आश्वासन दिया है। यदि वह ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


https://ift.tt/hHCjicW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *