मेरठ में दबंगों ने पहले छोटे भाई पर जानलेवा हमला किया और फिर समझौता ना करने पर बड़े भाई के भी हाथ-पैर तोड़ डाले। युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर सोमवार को बहने एंबुलेंस की मदद से भाई को लेकर एसएसपी आफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि दबंग अभी भी समझौता ना करने पर धमकी दे रहे हैं। पहले तीन तस्वीरें देखें… पहले एक नजर पूरी वारदात पर
टीपीनगर के शिवपुरम निवासी मोनू पुत्र बिशंबर सिंह पर 28 जनवरी को कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया जो मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। इससे पहले मोनू पर 3 अगस्त को भी हमला किया गया था, जिसमें उनकी तरफ से सचिन शूटर, यश गुप्ता, सूरज, विशाल उर्फ टमाटर समेत लगभग 10-12 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। एंबुलेंस में भाई को लेकर पहुंची एसएसपी आफिस
मोनू मेडिकल कॉलेज में भर्ती है लेकिन दबंग अभी भी परिवार को धमकी दे रहे हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को एक घंटे की अनुमति लेकर चारों बहनें व मां मोनू को एंबुलेंस से एसएसपी आफिस लेकर पहुंची। हालांकि तब तक अफसर उठ चुके थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिकायत प्रकोष्ठ में उनकी मुलाकात कराई, जिसके बाद वह तहरीर देकर लौट गए। दबंगों ने दोनों हाथ और पैर तोड़े
मोनू के जीजा जोनी ने बताया कि दो से तीन बार हमला हो चुका है। मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर रही। 28 जनवरी को इतनी गंभीर मारपीट की गई कि वह मरता मरता बचा है। मोनू के दोनों हाथ और एक पैर तोड़ दिया है। एक हाथ व पैर का ऑपरेशन हो चुका है। अब मंगलवार को दूसरे हाथ का ऑपरेशन डाक्टर करेंगे। मुकदमा वापस लेने का बन रहा दबाव
मोनू की बहनों ने कहा कि जिस तरह गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, उससे तो हमलावरों के और हौंसले बुलंद होंगे। वह लगातार घर के आस पास चक्कर काटकर डरा रहे हैं ताकि समझौते का दबाव बनाया जा सके। वीडियों में आरोपी दिख रहा हमला करते
यह युवतियां अपने साथ एक वीडियो भी लेकर पहुंचीं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने किस तरह पहले मोनू के छोटे भाई सुमित पर भी हमला किया था। लोही की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर आरोपी फरार हो गया लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
https://ift.tt/i6mKtg0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply