DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में मालगाड़ी की चपेट में आकर छात्र की मौत:स्कूल से लौटते समय पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा

हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र में एक हादसा हुआ है। खेड़िया कला गांव के निकट पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र ओमप्रकाश की मौत हो गई। ओमप्रकाश, खेड़िया कला गांव निवासी ओंकार का बेटा था और गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था। यह घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई जब वह स्कूल से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ओमप्रकाश अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।


https://ift.tt/PiZ7ogk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *