DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटाए गए:डॉ. बीना सिंह कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनीं, चूहों-कुत्तों के वीडियो आने के बाद कार्रवाई

गोंडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर धनंजय श्रीकांत कोटस्थाने को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया है यह कार्रवाई वार्डों में चूहे और कुत्तों के घूमने के वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। डॉ. बीना सिंह को गोंडा मेडिकल कॉलेज का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर कोटस्थाने को उनके मूल पद विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग, गोंडा मेडिकल कॉलेज में वापस भेज दिया गया है। यह निर्णय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया गया, जिसका गठन वायरल वीडियो के सामने आने के बाद किया गया था। डॉ. बीना सिंह वर्तमान में गोंडा मेडिकल कॉलेज में बायोकेमेस्ट्री विभाग की आचार्य हैं जिन्हें अब यहां का कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में अभी तक कोई स्थायी प्रिंसिपल नियुक्त नहीं किया गया है और यह कार्यवाहक प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ही संचालित हो रहा है। वायरल वीडियो के कारण गोंडा मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई थी। इस घटना के बाद से ही प्रिंसिपल पर कार्रवाई की अटकलें लगाई जा रही थीं। दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके संज्ञान में आने के बाद शासन ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी ने बीते दिनों मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वायरल वीडियो से संबंधित जांच भी की थी। इस फैसले का मेडिकल कॉलेज में तैनात कई कर्मचारियों और डॉक्टरों ने स्वागत किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद भी दिया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा धनंजय श्रीकांत कोटस्थाने को रिलीव करते हुए उनके मूल पद पर भेज दिया गया है नई कार्यवाहक प्रिंसिपल को चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं।


https://ift.tt/LNkdMOl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *