DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जाले विधानसभा में प्रत्याशियों ने खोले कार्यालय:निर्दलीय उम्मीदवार अहमद उस्मानी ने कांग्रेस प्रत्याशी को ‘जनसंघी’ कहा

जाले विधानसभा क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने चुनावी कार्यालय खोले हैं जिससे वह मतदाताओं से आसानी से संपर्क कर सके। इस विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव से पहले ही प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी पर आरोप लगाया है। मिश्रा के अनुसार, उस्मानी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू से चुनाव लड़ने का प्रयास किया था, जिसके उनके पास सबूत हैं। ‘डॉ. मशकूर अहमद महागठबंधन के उम्मीदवार नहीं’ वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी ने भी अपना चुनाव प्रचार कार्यालय खोला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे जाले की जनता के लिए काम करेंगे और किसी महागठबंधन के उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि जाले की जनता ही उनका समर्थन कर रही है। डॉ. उस्मानी ने कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘जनसंघी’ बताया। डॉ. उस्मानी ने आरोप लगाया कि ऋषि मिश्रा ने पिछले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय को आतंकवादी कहा था और भाजपा से 50 लाख रुपए लेकर उन्हें हराने का काम किया था। उन्होंने यह भी कहा कि ऋषि मिश्रा ने छह से अधिक बार पार्टी बदली है और वे जनता के विश्वास के योग्य नहीं हैं। उस्मानी ने दोहराया कि वे जाले की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। महागठबंधन ने से ऋषि मिश्रा को मिला टिकट अपनी चुनावी रणनीति बताते हुए डॉ. उस्मानी ने कहा कि वे रविवार को भरवाड़ा रजा चौक और सिंहवाड़ा में भी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जाले की जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। इस बीच, महागठबंधन ने सिंहवाड़ा, भरवाड़ा और जाले में अपने चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया है। महागठबंधन ने कांग्रेस के टिकट पर ऋषि मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। एनडीए गठबंधन ने कमतौल, भरवाड़ा, जाले और सिंहवाड़ा में अपने कार्यालय खोले हैं। भाजपा ने मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा को तीसरी बार इस सीट से मैदान में उतारा है। 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी थे अहमद उस्मानी अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कमतौल और भरवाड़ा में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया है। गौरतलब है कि डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी थे। जन सुराज पार्टी ने भरवाड़ा, जाले और कमतौल में अपने चुनावी कार्यालय खोले हैं। इस सीट से रंजीत शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।


https://ift.tt/mye0t3x

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *