DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पुलिस पर हमले, जाम लगाने वाले 23 ग्रामीण गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में 14 पुरुष और 9 महिलाएं जेल भेजे गए

प्रतापगढ़ में पुलिस पर जानलेवा हमला और सड़क जाम करने के आरोप में 23 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 14 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें मानिकपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 23 डंडे, दो लोहे की सरिया और एक सरकारी मोबाइल फोन बरामद किया है। यह मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमऊ गांव का है, जहां सूरज श्रीवास्तव की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधानपति सहित तीन लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो स्थिति बिगड़ गई। ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला किया, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और एक महिला सिपाही का सरकारी मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने देर शाम सूरज के शव का अंतिम संस्कार करवाया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 25 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसी कड़ी में 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/EKmzMlC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *