DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीडीओ ने लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोका:बैठक से गायब रहने पर मांगा स्पष्टीकरण, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

गोंडा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन ने आज सोमवार देर शाम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कार्यक्रमों की समीक्षा की है। विकास भवन सभागार में आयोजित इस बैठक में लापरवाही पाए जाने पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीडीओ ने राशन कार्ड धारकों और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी भी दी है। समीक्षा बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर विकास खंड कटरा बाजार के सहायक विकास अधिकारी का वेतन रोक दिया गया। इसी खंड के खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। राशन कार्ड लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने में खराब प्रगति वाले विकास खंडों कर्नलगंज, बभनजोत, रूपईडीह और कटरा बाजार के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधक का वेतन/मानदेय भी अवरुद्ध कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, विकास खंड पण्डरी कृपाल और छपिया के खंड विकास अधिकारियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल न होने पर एक-एक दिन का वेतन रोका गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार गोंडा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज, जनपद के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), जिला मिशन प्रबंधक और विभिन्न विकास खंडों के ब्लॉक मिशन प्रबंधकों ने भाग लिया।


https://ift.tt/6JK7w5R

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *