DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में बिछेगा पीएनजी का जाल:टोरेंट के बाद BPCL भी स्थापित करेगा सिटी गेट स्टेशन

गोरखपुर शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर धीरे-धीरे बीती बात हो जाएंगे। निजी क्षेत्र की कंपनी टोरेंट के बाद अब सार्वजनिक क्षैत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की ओर से भी सिटि गेट स्टेशन स्थापित किया जाएगा। BPCL का स्टेशन में खानिमपुर स्थित टोरेंट के सिटी गेट स्टेशन के पास ही स्थापित करने की योजना है। मानचित्र के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में आवेदन किया गया है। इसके बाद शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का जाल बिछ सकेगा।
प्राधिकरण की ओर से यह मामला बोर्ड की 64वीं बैठक में रखा गया था। चूंकि उसी स्थान पर एक निजी क्षेत्र की कंपनी को अनुमति मिल चुकी है इसलिए उसी आधार पर BPCL को भी अनुमति मिलने की उम्मीद है। जैसे ही बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति तैयार होगी, अनुमति मिल जाने की उम्मीद है। उसके बाद कंपनी की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। पीएनजी के साथ ही सीएनजी की आपूर्ति भी होगी। टोरेंट की ओर से शुरू की जा चुकी है आपूर्ति
टोरेंट गैस की ओर से खानिमपुर एवं गोरखपुर शहर के कई मोहल्लों में पीएनजी से गैस की आपूर्ति शुरू की जा चुकी है। तारामंडल, राप्तीनगर, रेल विहार अन्य कालोनियों में रहने वाले लोगों के किचन में सिलेंडर का काम नहीं है। वहां पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति शुरू है। यहां के लोगों को हर महीने गैस सिलेंडर बुक करने की झंझट से छुटकारा मिल चुका है। मानचित्र स्वीकृत होने के बाद शुरू होगा काम
इस मामले में कंपनी के अधिकारी अभी खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। लेकिन प्राधिकरण में उनकी ओर से आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वहां विचार करने के बाद इसे बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया गया। बोर्ड में शामिल सदस्यों ने पहले दी गई अनुमति के आधार पर इस कंपनी को भी अनुमति देने पर सहमति जता दी है। मानचित्र स्वीकृत होने के बाद ही इसका काम शुरू होगा। कंपनियों के बीच बढ़ेगा कंपटीशन
अभी पीएनजी से आपूर्ति केवल टोरेंट कंपनी की ओर से की जा रही है। BPCL के आने के बाद इस क्षेत्र में कंपटीशन बढ़ जाएगा। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और रेट को लेकर भी मनमानी नहीं हो सकेगी। उपभोक्ता कनेक्शन बदलने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। किसी एक कंपनी की मनमानी नहीं झेलनी होगी। BPCL के पास शहर में अच्छे-खासे उपभोक्ता हैं इसलिए नेटवर्क बनाने में बहुत परेशानी नहीं होगी।


https://ift.tt/wdSQPmg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *