DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिजली तार चोरी गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:बुलंदशहर में 3.5 क्विंटल तार, अवैध हथियार बरामद

बुलंदशहर में बिजली तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम और औरंगाबाद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तार चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुक्तेश्वरा-राजगढ़ी रोड पर चेकिंग के दौरान हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 3.5 क्विंटल (22 बंडल) एलटी लाइन का तार, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, एक पिकअप गाड़ी, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कटर और रस्सी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह (निवासी नगला आलमपुर, थाना खानपुर), जयदीप (निवासी अतलपुर, थाना किठौर, मेरठ), सतीश कुमार (निवासी बीहरा, थाना अगौता), विजय (निवासी लक्ष्मी गार्डन, लोनी, गाजियाबाद) और रविंद्र (निवासी ततारपुर, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ औरंगाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हाईटेंशन और एलटी लाइन पर रस्सी डालकर बिजली आपूर्ति बाधित करते थे। इसके बाद खंभों से तार और अन्य उपकरण चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को वे दिल्ली के सीलमपुर स्थित कबाड़ियों को बेचते थे। आरोपियों ने जनपद के औरंगाबाद, अगौता और जहांगीराबाद थाना क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिनके संबंध में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।


https://ift.tt/TaMC0Nk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *