DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

SIR को लेकर डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल:आजमगढ़ में सपा विधायक बोले जाति धर्म के नाम पर मतदान करने से वंचित करना चाहती है सरकार

आजमगढ़ में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के विधायक और पदाधिकारी ने जिले के डीएम रविंद्र कुमार से मिलकर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया SIR को लेकर गुहार लगाई है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में तानाशाही करके लोकतंत्र खत्म करने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है। भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। ऐसे में इन्हीं सब मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान के बारे में चर्चा की। समाजवादी पार्टी के विधायकों का कहना हैकी SIR मैं बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। अतरौलिया से सपा विधायक संग्राम यादव ने महिला मरियम साजिदा शर्वरी शबनम का नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि फार्म 7 भरा भराया बांटा जा रहा है। वहीं जिले के गोपालपुर विधानसभा से सपा विधायक नफीस अहमद का कहना है कि सत्ता पक्ष के लोग बीएलओ को नौकरी का लेने की धमकी दे रहे हैं। सपा के पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव और मुबारकपुर से सपा विधायक अखिलेश यादव, मेहनगर से सपा विधायक पूजा सरोज ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में नाम काटे जाने की शिकायत की है। जिले के डीएम ने इन मामलों में जांच के आदेश दिए हैं। मतदाताओं को मतदान देने से वंचित करना चाहती है सरकार
मीडिया से बातचीत करते हुए सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सपा विधायक अखिलेश यादव सपा विधायक पूजा सरोज और नफीस अहमद ने एक स्वर में कहा कि यह सरकार जाति धर्म के नाम पर मतदाताओं को मतदान देने से वंचित करना चाहती हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। समाजवादी पार्टी का लड़ाई सड़क से लेकर सदन और कोर्ट तक लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष हवलदार यादव सहित आधा दर्जन सपा के विधायक शामिल रहे।


https://ift.tt/BHOrYwM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *