DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में दो अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील:एसडीएम की छापेमारी में बिना पंजीकरण चल रहे थे केंद्र

देवरिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर श्रुति शर्मा ने सोमवार को गौरी बाजार कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान दो अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए, जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरी बाजार के अधीक्षक डॉ. बी.एन. गिरी की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। इस अचानक हुई कार्रवाई से कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कई निजी क्लीनिक और संदिग्ध रूप से संचालित केंद्रों के कर्मचारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए। प्रशासन की इस सख्ती के बाद अवैध स्वास्थ्य संस्थानों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि सील किए गए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पास आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण संबंधी कोई वैध कागजात नहीं थे। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण किसी भी प्रकार की जांच या चिकित्सीय सेवा संचालित करना नियमों का उल्लंघन है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गौरी बाजार क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं और कुछ एजेंटों द्वारा मरीजों को अवैध अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटरों तक भेजे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया। एसडीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और वैध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।


https://ift.tt/ZgEWBM1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *