ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास, सामाजिक चेतना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कीर्ति गौड़ एवं डॉ. वैशाली अवस्थी के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर सभागार में प्रेरणादायी माहौल बनाया। छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया शिविर के गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। 7 दिनों के दौरान छात्राओं ने स्वच्छता अभियान, सामाजिक सेवा, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। समारोह में छात्राओं द्वारा सीखे गए कौशलों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अतिथियों और शिक्षकों ने सराहना की। युवा शक्ति ही देश के भविष्य की मजबूत नींव मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह ने छात्राओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के महत्व पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति ही देश के भविष्य की मजबूत नींव हैं। प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने बताया कि एनएसएस शिविर छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन छात्राओं को समाज से जोड़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी सिखाते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेविकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
https://ift.tt/NHGjhSX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply