DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर में मल्टीमॉडल हब बनेगा, 72.5 एकड़ भूमि पर:रजवटिया में डीएम ने निरीक्षण किया, BBK एकेडमी उद्घाटन की तैयारी भी जांची

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में जिला प्रशासन ने दो महत्वपूर्ण विकास पहलों पर कार्य तेज कर दिया है। इनमें बिहार सीमा से सटे रजवटिया गांव में अत्याधुनिक मल्टीमॉडल हब का निर्माण और तमकुहीराज स्थित BBK एकेडमी के 7 फरवरी को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह की तैयारियां शामिल हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तमकुहीराज तहसील के रजवटिया गांव में प्रस्तावित मल्टीमॉडल हब स्थल का निरीक्षण किया। 72.5 एकड़ में विकसित होने वाली यह परियोजना जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना के तहत अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है, जिसके लिए मिट्टी भराई का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने संबंधित विभागों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को अधिग्रहीत भूमि का सीमांकन कर बाउंड्रीवाल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार को कुशीनगर की सांस्कृतिक पहचान दर्शाने वाले स्वरूप में डिजाइन करने पर भी जोर दिया गया। यह भूमि आवास विकास परिषद को सौंपी जा चुकी है। क्षेत्र में स्थित पांच छोटे तालाबों को एकीकृत कर उनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पूर्व में 5 एकड़ में भेजी गई ड्राइंग को अब शासन के निर्देशानुसार 9 एकड़ में संशोधित किया जाएगा। इसी क्रम में, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने BBK एकेडमी के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक भैयाजी जोशी के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने दोनों ही योजनाओं को समयबद्ध, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/4SNk8ez

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *