DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत में स्मार्ट मीटर पर नोंकझोंक:कनेक्शन काटने की धमकी का आरोप, जेई नें दी प्रतिक्रिया

बागपत की अर्जुनपुरम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ता और विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विभाग पर कनेक्शन काटने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के कर्मी कॉलोनी में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक उपभोक्ता युवक ने मीटर बदलने का विरोध किया। युवक का कहना था कि जब उसका मौजूदा मीटर सही काम कर रहा है, तो उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। विरोध के चलते युवक और विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई। वायरल वीडियो में यह आरोप लगाया जा रहा है कि नोंकझोंक के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर न लगवाने पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी। उपभोक्ता युवक ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रहे हैं। उपभोक्ता का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को पहले पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है और न ही उनकी सहमति ली जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जेई जे.पी. यादव ने बताया कि सरकार द्वारा ये मीटर लगाए जा रहे हैं और जो इसका विरोध करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोग मांग कर रहे हैं कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पारदर्शी हो और उपभोक्ताओं के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती न की जाए।


https://ift.tt/5ilWCtQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *