DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नूंह ज्वेलर्स चोरी केस में तीन चोर गिरफ्तार:20 किलो चांदी-हथियार और नकदी बरामद, तीनों आरोपी यूपी के रहने वाले

नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में हुई ज्वेलर्स चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 20 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण और ईंटें, एक अवैध हथियार, कारतूस और नकदी बरामद की है। यह चोरी की वारदात 27-28 दिसंबर 2026 की रात पिनगवां कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर अंजाम दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु से आरोपियों को हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी यूपी का रहने वाला सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी यादराम निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में जयपुर में रहता है, को गुरुग्राम क्षेत्र से पकड़ा गया। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसके मकान से 1.650 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इसके बाद, 23 जनवरी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में अर्जुन निवासी बदायूं, जो वर्तमान में जयपुर में रहता है, को गिरफ्तार किया गया। 25 जनवरी को नूंह सीआईए की टीम ने तीसरे आरोपी आर्य सिंह उर्फ भारत निवासी बदायूं, जो वर्तमान में जयपुर/अजमेर में रहता है, को तमिलनाडु के सेलम से पकड़ा। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बरामदगियां हुईं। 28 जनवरी को कासगंज (उत्तर प्रदेश) से 5.691 किलोग्राम चांदी की ईंट बरामद की गई। 29 जनवरी को जयपुर स्थित गहना ज्वेलर्स से 12.910 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 794.78 ग्राम अतिरिक्त चांदी मिली। इसके अतिरिक्त, 1 फरवरी को आर्य सिंह के गांव धनुपुरा स्थित मकान से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में जांच अभी जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।


https://ift.tt/bCJjY0m

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *