DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शुगर मिल कर्मचारी से 7 लाख की ऑनलाइन ठगी:एम परिवहन का APK लिंक भेजा, क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक

शाहजहांपुर में एक शुगर मिल कर्मचारी के साथ सात लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित पंकज कुमार राठौर के मोबाइल पर ‘एम परिवहन’ APK फाइल का लिंक आया, जिसे क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाड़ूजई द्वितीय निवासी पंकज कुमार राठौर डीएससीएल शुगर मिल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर ‘एम परिवहन’ APK फाइल का एक लिंक आया। जैसे ही उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और सिम के सिग्नल भी चले गए। सिग्नल न आने पर उन्होंने 24 घंटे इंतजार किया, फिर उसी नंबर पर नया सिम निकलवाया, लेकिन वह भी काम नहीं किया। 15 जनवरी को उन्होंने एयरटेल कार्यालय में शिकायत की, जहां उन्हें पता चला कि 12 जनवरी से 15 जनवरी तक उनका सिम कार्ड कहीं और सक्रिय था। कार्यालय के कर्मचारी की सलाह पर उन्होंने अपना नंबर ब्लॉक करवा दिया। 15 जनवरी की शाम तक उनका मोबाइल नंबर फिर से सक्रिय हो गया। इसके बाद उन्हें पता चला कि साइबर ठगों ने उनके बचत खाते, उनकी पत्नी के बचत खाते और उनके सैलरी अकाउंट से कुल 7 लाख 43 हजार 509 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


https://ift.tt/o9lvsSw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *