श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा भया पुरवा में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे में रखे बक्सों व अटैचियों को लेकर फरार हो गए। यह वारदात पीड़ित तेज प्रताप सिंह के घर हुई, जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। चोर घर में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए और परिवार के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वे दूसरे कमरे में रखे कई बक्से चुरा ले गए। सुबह जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो उन्हें बाहर से बंद होने का पता चला। अन्य परिजनों ने दरवाजा खोला और आसपास खोजबीन की। खेतों में बक्से टूटे हुए और कपड़े बिखरे मिले, जबकि एक बक्सा पूरी तरह गायब था। चोर सोने-चांदी के जेवरात, लगभग 20 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि नकदी इलाज के लिए रखी गई थी। पीड़ित विशाल ने जानकारी दी कि रात करीब 1 बजे तक सभी लोग जाग रहे थे, जबकि चोरी रात 2 से 4 बजे के बीच हुई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी और प्रभारी थानाध्यक्ष इकौना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष इकौना, चौकी/हल्का प्रभारी और बीट आरक्षियों को कड़ी चेतावनी जारी की। साथ ही क्षेत्राधिकारी इकौना को सघन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और प्रभावी अपराध नियंत्रण कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
https://ift.tt/JEDjlbO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply