DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बुलंदशहर नुमाइश के ठेके कल होंगे जारी:तहबाजारी, लाइट-साउंड के लिए लगेगी बोली, पिछले साल 1.24 करोड़ का था ठेका

बुलंदशहर में हर साल आयोजित होने वाली ऐतिहासिक नुमाइश की तैयारियां तेज हो गई हैं। नुमाइश के लिए तहबाजारी, लाइट और साउंड से संबंधित ठेके कल जारी किए जाएंगे। इस वर्ष नुमाइश का आयोजन 6 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रस्तावित है। ठेके आवंटन की प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में तहबाजारी, लाइट और साउंड के ठेकों के लिए बोली लगाई जाएगी। इच्छुक ठेकेदारों को निर्धारित समय पर बोली प्रक्रिया में शामिल होना होगा। पिछले वर्ष नुमाइश की तहबाजारी का ठेका 1.24 करोड़ रुपये में छूटा था। इस बार भी प्रशासन को अच्छी बोली की उम्मीद है। नुमाइश के सफल आयोजन के लिए तहबाजारी, रोशनी और साउंड व्यवस्था को महत्वपूर्ण माना जाता है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि ठेकों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अधिकतम बोली लगाने वाले को ही ठेका जारी किया जाएगा। साथ ही, ठेकेदार को नियमों और शर्तों का पूरी तरह पालन करना होगा। प्रशासन ने इच्छुक ठेकेदारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर बोली प्रक्रिया में हिस्सा लें। ऐतिहासिक नुमाइश को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है और इसे सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।


https://ift.tt/JhXCmIe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *