DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जालौन के कालपी मंडी में दिनदहाड़े 50 हजार की टप्पेबाजी:किसान बनकर आए बाइक सवारों ने व्यापारी को बनाया शिकार

जालौन के कालपी स्थित नवीन गल्ला मंडी में सोमवार को दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी हुई। किसान बनकर आए दो बाइक सवार युवकों ने सरस्वती ट्रेडर्स के मालिक देवेंद्र कुमार पुरवार को अपना शिकार बनाया और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश है। दोपहर करीब 12:45 बजे हुई इस वारदात में, दोनों आरोपी स्वयं को किसान बताकर मंडी पहुंचे। उन्होंने देवेंद्र कुमार को अनाज से भरे ट्रैक्टर का माल दिखाने का झांसा दिया। व्यापारी को विश्वास में लेकर वे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर मंडी के अंदर एक चक्कर लगाने लगे। इसी दौरान, मौका पाकर आरोपियों ने शातिर तरीके से देवेंद्र कुमार की पैंट की जेब काट ली। जेब में रखे 50 हजार रुपये निकालकर वे तुरंत मौके से फरार हो गए। जब तक व्यापारी को इस घटना का आभास हुआ, तब तक दोनों युवक मंडी परिसर से बाहर निकल चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कालपी गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इसे गंभीर बताया। पीड़ित व्यापारी देवेंद्र कुमार पुरवार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिल गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई का पता चल सके और आरोपियों को पकड़ा जा सके।


https://ift.tt/zI6x4pH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *