लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक सड़क पर सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस की बैरिकेडिंग को बिना नंबर की थार से टक्कर मारकर गिराता दिख रहा है। उसके बाद चलती थार का गेट खोलकर उस पर खड़ा दिख रहा है। वीडियो जी-20 रोड का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। गोमतीनगर विस्तार की जी-20 रोड पर एक थार सवार ने जमकर उत्पात किया। अपनी थार से रास्ते में स्पीड कंट्रोल के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग गिरा दी। इसके बाद तेज रफ्तार थार लेकर आगे निकल गया। उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की। रील में युवक कुछ दूर जाने के बाद चलती गाड़ी से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जो रोड मरीन ड्राइव की तरफ जा रही है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रील में गाना लगाया- काम तुम्हारे सारे गुंडों वाले युवक ने अपने सोशल मीडिया पर जो रील पोस्ट की उसमें गाना भी लगाया है। वो गाना है काम तुम्हारे सारे गुंडो वाले हैं, फिर तुम अपने को सादा सिंपल कहते हो। इस पूरी रील में करीब आधे घंटे तक युवक सड़कों पर बेलगाम गाड़ी दौड़ाता रहा लेकिन किसी पुलिसकर्मी की नजर नहीं पड़ी। मामले में इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार का कहना है वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
https://ift.tt/As28Rqv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply