DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में महिला की हत्याकर शव फेंका:रविवार रात 9 बजे से लापता थी, सुबह टहलने निकले लोगों ने देखी डेडबॉडी

आगरा के रोहता गांव में सोमवार सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या कर शव को एक मकान की सीढ़ियों के पास फेंका गया था। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह ग्रामीण टहलने निकले। उन्होंने एक मकान की सीढ़ियों से खून बहते देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान पड़ोस में रहने वाली लगभग 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। पूनम अपनी मां विमला देवी के साथ रहती थी और जूते की हील बनाने का काम करती थी। पूनम की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रविवार रात लगभग 9 बजे से घर से गायब थी। सुबह तक घर न लौटने पर वह उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसने बराबर के मकान से खून बहते देखा और जांच करने पर अपनी मां के शव की पहचान की। हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी सदर इमरान अहमद और एडिशनल डीसीपी अक्षय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस महिला की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूनम के दो बेटे और एक बेटी है। वह अपने पति से लगभग आठ साल से अलग रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। उसका पति फर्रुखाबाद में रहता है और वहीं नौकरी करता है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/Q9ZI8zo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *