घरों में इंटीरियर वर्क कराने के नाम करोड़ों का गबन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम गुड्डू आलम निवासी बिसरख नोएडा उम्र करीब 35 साल है। बीटेक किए हुआ है। वहीं चार आरोपी फरार है। इनकी तलाश की जा रही है। इन पांचों ने एक कंपनी HOME MASER PRIVATE LIMITED सेक्टर-63 के जी-172में खोली थी। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद निवासी राजेश खंडेलवा के अलावा 20 से ज्यादा पीड़ितों ने शिकायत की थी। कंपनी द्वारा उनक साथ धोखाधड़ी करके घरों में इंटीरियर कार्य करने के झूठे वादेर करीब दो रोड़ लिए। लेकिन इंटीरियर काम नहीं किया गया। रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। 22 लोगों ने की थी शिकायत
इसके अलावा अभय नारायण ठाकुर निवासी IRIS PEARLS SPORTES CITY GREATER NOIDA के फ्लैट का INTERIOR DESIGN करने के लिये करीब 10 लाख रुपये लिए और काम नहीं किया। पैसे वापस मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुड्डू आलम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो साल 2021 से HOME MASTER PRIVATE LIMITED कंपनी जी-72 सेक्टर-63 नोएडा का डायरेक्टर है। वह घरों व फ्लैटो में INTERIOR DESIGN का काम करता है। आर्डर आने पर घर व फ्लैट में INTERIOR DESIGN के काम की लागत का घर व फ्लैट मालिक के साथ एग्रीमेन्ट करता है। एग्रीमेंट कर लेता है 60 प्रतिशत पैसा
एग्रीमेंट कर पूरी कीमत का करीब 50 से 60 प्रतिशत पैसा एडवांस ले लेता है। उसके बाद लेबर लगाकर घर फ्लैट में तोड़ फोड़ करा देता है। उसी दौरान कोई न कोई ग्राहक मिल जाता है उससे भी पैसा लेकर तोड़ फोड़ करा देता है। कोई ग्राहक अन्य किसी INTERIOR DESIGNER के पास न पहुंच जाये इसी कारण सभी ग्राहकों को विश्वास में लेकर एग्रीमेंट पैसा लेता है। सोशल मीडिया से करता प्रचार
लोगों को विश्वास में लेने के लिए एक दो काम जो पूरा किये है उनका सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करके अधिक से अधिक ग्रहकों को आकर्षित करता है। फोन द्वारा संपर्क कर व्यक्तियों को विश्वास में लेता है और बताया गया कि यह ग्राहकों से लिये गये पैसे को अपनी मौजमस्ती और अपने आराम में खर्च करता है।
https://ift.tt/njel3Hm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply