साइबर क्रिमिनल अब तक आम आदमी के फेक आईडी बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे, लेकिन अब अपराधियों ने पुलिस अधिकारियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करना शुरू कर दिया है। आगरा में सदर एसीपी की फोटो लगाकर एक नहीं तीन – तीन फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। उन आईडी पर परिचितों को जोड़कर पुराना फर्नीचर बेचने के नाम पर रुपये मांगने शुरू कर दिए। एसीपी की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बीते दिनों फेसबुक पर एक पोस्ट की। पोस्ट पर उनके परिचितों ने कमेंट किया और उनके नाम से एक और फेसबुक आईडी बनी होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि डिप्टी एसपी इमरान अहमद नाम से तीन फेसबुक आईडी बनाई गई हैं। उन आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। फर्नीचर बेचने के बहाने रुपए मांगे
इसके बाद तबादला होने की बोलकर पुराना फर्नीचर बेचने के बहाने रुपए मांगे जा रहे हैं। कुछ परिचितों ने आईडी को सही मानकर रुपये ऑनलाइन भेज भी दिए। इसके बाद एसीपी ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को लोगों द्वारा ठगों को रुपये भेजने के स्क्रीन शॉट और सभी फेक आईडी के लिंक भी उपलब्ध कराए हैं। आईपी एड्रेस के जरिए शातिरों तक पहुंचने का किया जा रहा प्रयास
साइबर थाना पुलिस उक्त आईडी बंद करवा कर लेनदेन में इस्तेमाल खातों की जानकारी कर रहे है। आईडी संचालित करने वाली डिवाइस के आईपी एड्रेस के जरिए शातिरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
https://ift.tt/Dp3K6HZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply