हरदोई में सोमवार दोपहर सिनेमा रोड पर एक मजदूर तीन मंजिला इमारत से गिरकर घायल हो गया। वह इमारत पर ग्रिल लगाने का काम कर रहा था, तभी हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार दोपहर की है। सिनेमा रोड पर स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में ग्रिल लगाने का काम चल रहा था। ग्रिल का एक हिस्सा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से छू गया, जिससे मजदूर को तेज करंट लगा। करंट लगने से उसका हाथ झुलस गया और वह असंतुलित होकर तीसरी मंजिल से नीचे सड़क पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल मजदूर की पहचान सोनू शर्मा के रूप में की है। वह बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के असगरपुर गांव का निवासी है। डॉक्टरों के अनुसार, सोनू के सिर और हाथों में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना ने शहर में ऊंची इमारतों के पास से गुजरने वाले बिजली के तारों और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
https://ift.tt/Ukf4E6J
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply