DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

किशोरी को लेकर जाने वाला अरेस्ट:पुलिस ने बंगलुरु से पकड़ा, किशोरी को घरवालों के सुपुर्द किया

कानपुर के सचेंडी में किशोरी क़ो बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले शातिर क़ो पुलिस ने बंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी क़ो भी बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी क़ो पुलिस सोमवार क़ो जेल भेज दिया। सचेंडी के एक गांव की रहने वाली किशोरी को करीब ढाई माह पहले अगवा करने वाले तुर्रा गांव निवासी महेश को पुलिस ने बंगलुरु से गिरफ्तार कर किशोरी को शकुशल बरामद कर लिया। किशोरी अपनी एक बहन के साथ बीते 24 नवंबर को घर से लापता हुई थी। किशोरी की मां ने दो युवकों पर बेटियों को अगवा करने के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। एक किशोरी वापस आ गई थी लेकिन इसका पता नहीं चला था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को वही के कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर रविवार रात को कानपुर लाई है। सचेंडी में पकड़ा गया आरोपी पुलिस पूछताछ में बताया की वह पुलिस से बचने के लिये वह लगातार लोकेशन बदला रहा और वह बंगलुरु पहुंच गया। उसे लगा की पुलिस यहां तक नहीं पहुंच पाएगी और वह निर्भीक होकर रहने लगा। रविवार देर रात पुलिस उसे कानपुर ले आई और सोमवार सुबह मेडिकल परीक्षण करा उसे जेल भेज दिया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया की शातिर किशोरी क़ो भगा कर ले गया था। परिजनों ने थाने में तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। और तभी से पुलिस की टीमें शातिर की तलाश में लगी थीं। रविवार को उसे बंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।


https://ift.tt/GgroEuC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *