लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में 2 पक्षों में गांजा बेचने की शिकायत को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई। आरोप है एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की शिकायत पुलिस से की थी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। गाजी हैदर कैनाल राजाजीपुरम, आवास विकास कालोनी निवासी मालती यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब 4.30 बजे घर के बाहर शोर सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो मोहल्ले में रहने वाले संजय आर्यन, सोनू, मोनू, फैजल व 5-6 अज्ञात लोग बेटे ईशू यादव, अभिषेक कश्यप और अभिषेक रावत को गिराकर ईंटो व लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट रहे थे। सिर पर ईंट से वार किया इसी दौरान किसी ने ईशू के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहुलूहान होकर बेहोश हो गया। सिर व मुंह से खून देखकर आरोपी मरा समझकर घर पर पथराव कर भाग गए। इसके बाद ईशू को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रॉमा भेज दिया गया। उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। गांजा बेचने की शिकायत की मारपीट दूसरे पक्ष राजाजीपुरम निवासी मोनू गौतम ने बताया कि शाम के समय उनका भाई सोनू गौतम आर्यन और संजय गौतम के साथ जा रहा था। तभी मोहल्ले के ईशू यादव, मालती यादव, प्रियांशु राठौर और अभिषेक ने घर सामने रोक लिया। गाली देते हुए कहने लगे कि तुम लोग गांजा बेचने का विरोध करते हो और थाने पर शिकायत करते हो। गाली देने से मना करने पर पीटा गाली देने से मना करने पर बोला कि आंख दिखाओगे, इसके बाद जाति सूचक गालियां दीं। ईशू यादव ने जान से मारने की नियत से ईंट से सोनू से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बाकी तीनों भाईयों को ईंट व डंडों से बुरी तरह मारा। मोनू की चीख पुकार सुनकर बचाने दौड़ा तो मालती ने डंडे से मोनू के पैर पर मारा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/P8CbO35
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply